 |
| Iran Nuclear Plant |
राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा है, ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन के लिये विदेशों में भेजने के लिए तैयार है. चीन ने कहा है कि ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए संभावित निषेध
लागू करने पर विचार-विमर्श, स्थिति को और जटिल बना रहा हैं और कूटनीति के
मार्ग में बाधक बन रहा हैं.
बृहस्पतिवार को फ्रांस की यात्रा के दौरान बोलते हुए चीन के विदेश
मंत्री यंग जिएची ने कहा ईरान को उस पर निषेध लगाये जाने की धमकी, एक
कूटनीतिक समाधान ढूढने में आड़े आ रही है.
पश्चिमी
राष्ट्र ईरान के खिलाफ राष्ट्रसंघ निषेधों का चौथा दौर लगाये जाने पर दबाब
ड़ाल रहे हैं जिसके पीछे उनका उद्देश्य है कि वह इस दबाब के कारण अपने महत्वाकांक्षी परमाणु कार्यक्रम पर वार्ताओं के लिए
तैयार हो जाएगा. लेकिन विश्व के प्रमुख शक्तिशाली राष्ट्रों ने ईरान के
राष्ट्रपति अहमदी नेजाद के प्रस्ताव के बारे में सतर्कता के साथ अपनी
प्रतिक्रया व्यक्त की है, राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा है कि वह, अपने
युरेनियम को संवर्धित करने के लिए विदेशों में भेजेंगे. ईरान का कहना है
कि ये प्रस्ताव राष्ट्रसंघ की मध्यस्थता योजना में शामिल है.
अमरीकी
अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि क्या श्री अहमदीनेजाद की
ये टिप्पणी ईरान की,युरेनियम संवर्धन योजना में उसकी अवस्थिति में आये
परिवर्तन को परीलक्षित करता है या कि ये तेहरान के खिलाफ और प्रतिबंध लगाये
जाने के दबाब को कम करने का उसका एक प्रयास है.