भारत की पहल के जवाब में पाकिस्तान ने कहा है कि
26/11 के हमलों के बाद बंद पड़ी समग्र वार्ता की प्रक्रिया को शुरू करने के किसी भी
प्रयास का वह स्वागत करेगा. लेकिन पाकिस्तान ने जोर दिया कि बातचीत 'परिणाम आधारित' होनी
चाहिये और इसमें कश्मीर और नदी जल के बंटवारे जैसे सभी अनसुलझे मुद्दों को शामिल किया
जाना चाहिये.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बसित ने
गुरुवार को होने वाली साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा, "पाकिस्तान
समग्र वार्ता शुरू करने का स्वागत करेगा क्योंकि हम भारत के साथ उद्देश्यपूर्ण संबंध
रखना चाहते हैं."
श्री बसित ने कहा, "हमारे दृष्टिकोण से बातचीत सभी मुद्दों पर और परिणाम
आधारित होनी चाहिये. इसलिये हम समग्र वार्ता के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं."