आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में स्थित
एक मस्जिद से शुक्रवार की नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे लोगों अंधाधुंध गोलियां चलायीं
जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों में एक पुलिस का सिपाही
भी है.
पुलिस ने कहा कि ये आतंकवादी पास के एक बगीचे में छुपे
हुये थे और जैसे ही लोग नमाज खत्म कर के बाहर निकले आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं.
इस हमले में पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल और एक नागरिक
मारे गये जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.