|
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की, सप्लाईयों के साथ हैती वापसी
|
05/02/2010
|
|
 | UN Haiti Special envoy
| राष्ट्रसंघ के विशेष दूत और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शुक्रवार को हैती वापस
गए हैं. श्री बिल क्लिंटन सप्लाईयां लेकर गए हैं और वहां हैती के नेताओं से भी मिलेगें.
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि वह ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि आने वाले सप्ताहों और महीनों
में ये सहायता प्रभावकारी रूप से जारी रहे, ये कार्य समन्वित ढंग से आगे जारी रखा जा सके.
राष्ट्रसंघ ने श्री क्लिंटन से कहा है कि वह हैती में अंतर्राष्ट्रीय सहायता प्रयासों को
समन्वित करें.
हैती की राजधानी पोर्टो प्रिंस में आये विनाशकारी भूकंप के ३ सप्ताहों से भी अधिक समय
बाद बहुत से जीवित बचे लोग चादरों से बनाये गए शिविरों में रह रहे है उन्हें खाने पीने की
चीज़ों और उन्हें चिकित्सा सप्लाईयों के अभाव का रोजाना सामना करना पड़ रहा है.
प्रवसन सम्बन्धी अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने कहा है सहायता एजेंसियां इससे पहले की वहा वर्षा
का मौसम शरू हो दसियों हज़ार तम्बू और अन्य सप्लायियां पहुचाने का भरपूर प्रयास कर रहीं
है. हैती में मौ नसून का मौसम इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगा, हालांकि दक्षिणी शहर
जेक्मेल में बरसात शुरू हो चुकी है.
|