|
|
|
राजधानी वाशिंगटन, निकटवर्ती राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में
|
07/02/2010
|
|
![[insert caption here] [insert caption here]](/hindi/images/bekheet_fairfax_shovel_fun_snow_6feb10_300.jpg) | | [ Aman sholves snow out side his home] | अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी में शनिवार को आये बर्फीले तूफान से ६० सेंटीमीटर बर्फ गिरी, शहर के इतिहास में ये सबसे भयंकर बर्फीला तूफान था
हज़ारों की संख्या में घरों में बिजली चली गयी है. वाशिंगटन डी.सी और आस-पास के क्षेत्रों में सारा काम-काज ठप्प है.बर्फीले तूफान के कारण २ लोगों की मृत्यु हुई है. अमरीका के मध्य-अतलांतिक क्षेत्र में रिकार्ड स्तर की बर्फ गिरने के बाद अब सभी जगहों पर लोगों के बर्फ के ढेर हटाने के प्रयास शरू हो गयें है. न्यूजर्सी से लेकर वर्जीनिया के दक्षिण तक भयंकर बर्फ गिरने और प्रचंड हवाओं के कारण बहुत से घरों में बिजली जाने से लोग अंधरे में रहे , सड़कों पर भारी संख्या में पेड़ गिरे हैं जिसके कारण बिजली की लाईने कट गईं है.![[insert caption here] [insert caption here]](/hindi/images/bekheet_fairfax_kids_fun_snow_6feb10_300.jpg) | | [insert caption here] |
वाशिंगटन डी.सी और आस-पास के इलाकों में हवाई-अड्डे बंद हैं और रेल सेवा भी भंग हो गयी है. वाशिंगटन डी सी के बाह्यांचल में स्थित डलास हवाई अड्डे के एक हंगर की छत भीषण बर्फ के कारण ढह गयी. अमरीका के मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में आपात-स्थिति की घोषणा कर दी गयी है. शुक्रवार और शनिवार को बर्फीले तूफान का दौर २४ घंटे से भी अधिक समय रहा. और अब अत्यधिक शीत तापमान का सामना रहेगा जिसके कारण बर्फ हटाने के प्रयासों में कठिनाईयां पेश आयेंगी.
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बर्फीले तूफान को स्नोमेगेद्दों की संज्ञा दी है ऐसी घटना का सन्दर्भ बाईबल में अमगेद्दों घटना के रूप में है. कल शनिवार को राष्ट्रपति ओबामा के मोटर काफिले को भी एक छोटी से दुर्घटना का सामना करना पड़ा जब वह तूफान के दौरान व्हाईट हाउस से निकले.
दो महीने से भी कम समय में मध्य अतलांतिक क्षेत्र में ये दूसरा बड़ा बर्फीला तूफान आया है.
|
|
|