सीमा सुरक्षा बल
ने आज बुधवार को स्वीकार किया
कि पिछले सप्ताह एक किशोर की
मौत के मामले में 'प्रथमदृष्टया' उसका
एक सिपाही दोषी है. इस घटना के
विरोध में कश्मीर घाटी में
व्यापक विरोध प्रदर्शन भड़क
उठे थे.
बीएसएफ के विशेष
पुलिस महानिदेशक पीपीएस सिद्धू
ने कहा, "पांच फरवरी को एक किशोर
की हत्या के मामले कुछ आरोप
लगाये गये थे. हमारी जांच के
अनुसार पहली नज़र में कॉन्स्टेबल
लखविन्दर इस मामले में शामिल
है."
उन्होंने कहा कि
सिपाही को निलंबित कर राज्य
पुलिस को सौंप दिया गया है जो
आगे की जांच करेगी.